Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the health-check domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/j1pf0zwyqhkx/postinshort.in/wp-includes/functions.php on line 6121
Genius Yashvardhan : सीएम योगी से मिला 11 साल का जीनियस

यशवर्धन को लंदन की संस्था हार्वर्ड रिकॉर्ड ने दुनिया के सबसे छोटे इतिहासकार का दर्जा दिया है। यशवर्धन का आईक्यू लेवल 129 है। वैज्ञानिकों ने जांच के उपरांत इसके बौद्धिक स्तर को सुपीरियर स्तर का पाया है।यशवर्धन ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। परिवारजनों के साथ मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे यशवर्धन को सीएम योगी ने आशीर्वाद देने के साथ ही भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

लखनऊ, अपनी सुपीरियर बुद्धिमत्ता से दुनियाभर के वैज्ञानिकों के लिए कौतुहल बने 11 वर्षीय यशवर्धन ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। परिवारजनों के साथ मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे यशवर्धन को सीएम योगी ने आशीर्वाद देने के साथ ही भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने यशवर्धन के आईक्यू लेवल की भी सराहना की।

कक्षा 7 में पढ़ने वाला यशवर्धन अपनी विशेष प्रतिभा से प्रतियोगी परीक्षा जैसे- सिविल सेवा आईएएस, पीसीएस के विद्यार्थियों को भारतीय राजव्यवस्था, अंन्तरराष्ट्रीय संबंध और इतिहास-भूगोल जैसे विषयों को पढ़ाता है। यशवर्धन को लंदन की संस्था हार्वर्ड रिकॉर्ड ने दुनिया के सबसे छोटे इतिहासकार का दर्जा दिया है। यशवर्धन का आईक्यू लेवल 129 है। वैज्ञानिकों ने जांच के उपरांत इसके बौद्धिक स्तर को सुपीरियर स्तर का पाया है। यही नहीं यशवर्धन के नाम से डाक टिकट भी जारी हो चुका है साथ ही उसे कई प्रतिष्ठित संस्थानों की ओर से सम्मानित भी किया जा चुका है।


यह भी पढ़ें



प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *