मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वन विभाग प्रदेश के हर जिले से ऐसे संभावनाओं वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर रहा है जिनको ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन डेस्टिनेशन’ (ओडीओडी) के अंतर्गत विकास किया जाएगा, जिससे यह जगह पर्यटन से कदमताल मिला सकें। अब तक 56 जिलों में ऐसे स्थल चिह्नित किए जा चुके हैं। प्रदेश सरकार ने अपना ध्यान हर जिले की विशिष्टताओं उभार उसको रोजगार व आय के साधन के तौर पर विकसित करने पर केंद्रित किया है। इसी कड़ी में ओडीओपी के तहत हर जिले से एक उत्पाद चिह्नित कर उसके उत्पादन , पैकेजिंग एवं बैंडिंग पर ध्यान दिया गया। उत्पादों के साथ ही हर क्षेत्र की पर्यटन व सांस्कृतिक विशेषताओं को भी बाजार व आय से जोड़ने की कवायद शुरू की गई है। ओडीओडी इसका ही हिस्सा है।
56 जिलों में ऐसे स्थल चिह्नित किए जा चुके हैं। ये रहे इन ज़िलों के नाम –
वनडिस्ट्रिक्टवनडेस्टिनेशन
- लखीमपुरखीरी– दुधवा राष्ट्रीय उद्यान
- चंदौली– चन्द्रप्रभा वन्य जीव विहार
- बहराइच– कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार
- चित्रकूट– रानीपुर वन्य जीव विहार
- ललितपुर– महावीर स्वामी वन्य जीव विहार
- आगरा– सूरसरोवर पक्षी विहार
- मिर्जापुर– कैमूर वन्य जीव विहार
- मेरठ– हस्तिनापुर वन्य जीव विहार
- बिजनौर– अमानगढ़ टाइगर रिजर्व
- बलरामपुर– सोहेलवा वन्य जीव विहार
- वाराणसी– कछुआ प्रजनन केन्द्र
- पीलीभीत– पीलीभीत टाइगर रिजर्व
- उन्नाव– नवाबगंज पक्षी विहार
- रायबरेली– समसपुर पक्षी विहार
- कन्नौज– लाखबहोसी पक्षी विहार
- हरदोई– साण्डी पक्षी विहार
- संतकबीरनगर– बखीरा पक्षी विहार
- गौतमबुद्धनगर– ओखला पक्षी विहार
- मैनपुरी– समान पक्षी विहार
- गोंडा– पार्वती अरगा पक्षी विहार
- महोबा– विजय सागर पक्षी विहार
- एटा– पटना पक्षी विहार
- प्रतापगढ़– डॉ. भीमराव अम्बेडकर पक्षी विहार
- अलीगढ़– शेखा झील अलीगढ़
- लखनऊ– लखनऊ प्राणि उद्यान
- कानपुर– कानपुर प्राणि उद्यान
- गोरखपुर– गोरखपुर प्राणि उद्यान
- इटावा– लॉयन सफारी इटावा
- बरेली– मिनी जू इज्जत नगर
- अम्बेडकरनगर– दखन झील
- आजमगढ़– बढेला ताल
- औरैया– खानपुर वन ब्लाक
- कानपुरदेहात– मगही झील
- कौशाम्बी– अलवारा वेटलैण्ड
- जौनपुर– शाहगंज वेटलैण्ड (घूमर ताल)
- फतेहपुर– अखनई झील
- फर्रुखाबाद– कुठिला झील
- अयोध्या– समदा झील
- देवरिया– सिंधुवा ताल
- बांदा– दियाबानी मंदिर पैलानी
- बाराबंकी– भगहर वेटलैण्ड
- भदोही– समधा ताल
- मथुरा– जोधपुर ताल
- सहारनपुर– एलिफेन्ट रिजर्व
- सिद्धार्थनगर– मझौली सागर
- सीतापुर– अज्जैपुर झील
- सोनभद्र– कैमूर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी
- अमेठी– कांदूनाला वन ब्लाक
- हमीरपुर– मौदहा बांध
- हाथरस– नगला शेखा वेटलैण्ड
- बस्ती– संत रविदास वन विहार
- मऊ– वन देवी मंदिर
- शाहजहांपुर– नगर निगम बायोडायवर्सिटी पार्क
- कासगंज– चन्दनपुर घटियारी बायोडायवर्सिटी पार्क
- प्रयागराज– चांद खम्हरिया कृष्ण मृग संरक्षण क्षेत्र
- बलिया– जय प्रकाश नारायण पक्षी विहार (सुरहाताल)
प्रातिक्रिया दे