सितम्बर में लगा लें ये फूल….

अगर आपको बाग़वानी का शौक़ है तो अपनी बगिया को खिलाने के लिए सितम्बर माह में ही इन फूलों के पौधें लगा लें ….

ज़िनिया

इसे बीजों से उगाना आसान है। आप इसे सीधे बीज से उगा सकते है। इसके बीजों को अंकुरण में 5 से 24 दिन लग जाते है और 45 से 60 दिन बाद से फूल आने लगते है।

डहलिया

आप बीज, ट्यूब से या फिर काट कर लगा सकते हैं, यह हर तरह से अच्छी तरह से बढ़ता है। बीज से अंकुरण में 7 से 12 दिन लग जाते है और 60-70 दिन बाद इसमें फूल आने लगते है।

गुलाब

आप बीज या तना काटने से और प्रत्यारोपण विधि द्वारा लगा सकते है।रोपण के लगभग 60-70 दिन बाद से इसमें फूल आने लगते है।

चमेली

यह अपने सुंदर क्रीम रंग के फूलों और अंडाकार आकार के लाल जामुन के लिए मधुमक्खियों और पक्षियों के बीच लोकप्रिय है।बीज से अंकुरण में 30 से 40 दिन लग जाते है और वसंत तक फूल आ जाते है।

गेंदा

अगर आप तेजी से खिलने वाला फूल लगाना चाहते हैं तो गेंदा सबसे अच्छा विकल्प है। इसे आप प्रतिरोपण विधि से लगा सकते है और बीज से लगभग 7 दिन में अंकुरण होने लगता है।दो महीने में इसमें फूल आने लगते है।

गुलदाउदी

आप सितंबर के महीने में आसानी से उगा सकते हैं।इसे प्रत्यारोपण विधि से लगाया जाता है। बीज से अंकुरण में 10-21 दिन का समय लगता है।फूल खिलने में लगभग 3 माह का समय लग जाता है।

कैलेंडुला

आप सितंबर में बीज से कैलेंडुला आसानी से उगा सकते हैं अंकुरण में लगभग 7 दिन लग जाते है। प्रत्यारोपण से भी इसे लगाया जाता है। रोपाई से 45-60 दिनों के बाद इसमें फूल आने लगते है।

पैंसी

पैंसी एक अल्पकालिक वार्षिक या बारहमासी फूल वाला पौधा है।यह प्रत्यारोपण विधि से लगाया जाता है रोपाई से 40-50 दिन में इसमें फूल आने लगते है।

पेटुनिया

सितंबर पेटुनिया रोपण के लिए सबसे उपयुक्त महीना है। प्रतिरोपण विधि द्वारा इसे लगाया जाता है।रोपण से 40-70 दिनों के बाद इसमें फूल आने लगते है।

एस्टर

एस्टर को उगाना बहुत आसान है और यह कम रखरखाव वाला फूल वाला पौधा है। प्रत्यारोपण विधि से इसे लगाया जाता है, रोपण से 3 से 4 महीने बाद से इसमें फूल आने लगते है।