Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the health-check domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/j1pf0zwyqhkx/postinshort.in/wp-includes/functions.php on line 6121
Gujrat :राष्ट्रवाद बनाम राष्ट्रविरोध, सुरक्षा बनाम आतंकवाद और विकास बनाम विनाश की लड़ाईः योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री गुजरात विधानसभा चुनाव की रणभूमि में उतरे, पहले दिन वांकानेर (मोरबी), झगड़िया (भरुच) और चोर्यासी (सूरत) में की जनसभा

मोरबी/भरुच/सूरत, हिमाचल विधानसभा चुनाव के बाद गुजरात में चुनावी दुंदुभी बज चुकी है। सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी ने 182 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। यहां 1 और 5 दिसंबर को मतदान होने हैं। भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों को गुजरात में भेजना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुजरात के चुनावी रण में उतरे। पहले दिन उन्होंने मोरबी, भरुच व सूरत में जनसभा की। मोरबी की घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। आम जनमानस की भावनाओं से खुद को जोड़ते हुए सीएम ने यहां फिर से कमल खिलाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री के गृह राज्य में लोगों ने योगी आदित्यनाथ का जमकर इस्तकबाल किया। कांग्रेस यहां भी योगी आदित्यनाथ के निशाने पर रही। उन्होंने विपक्ष की नाकामियों को उजागर कर कार्यों की बदौलत भाजपा के लिए फिर से जनसमर्थन मांगा। लोगों ने भी हाथ उठाकर यहां फिर से कमल खिलाने का वायदा किया।

गुजराती बोलकर योगी आदित्यनाथ ने किया लोगों का अभिवादन
मोरबी के वांकानेर में गुजराती बोलकर योगी आदित्यनाथ ने लोगों का अभिवादन किया। उनकी यह शैली सभी के दिल में उतर गई। यहां से भाजपा उम्मीदवार जीतू भाई सोमानी और मोरबी से प्रत्याशी कांति भाई के पक्ष में मतदान की अपील की। आमजन से मुखातिब सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह लड़ाई राष्ट्रवाद बनाम राष्ट्रविरोध, विकास बनाम विनाश, सुरक्षा बनाम आतंकवाद, देश के सम्मान व विरोध करने वालों के बीच की है। गुजरात से अधिक इसे कौन समझ सकता है। देश के विकास व सुरक्षा के लिए भाजपा आवश्यक है।

पूरा देश मोरबी के साथ खड़ा हुआ
सीएम ने कहा कि मोरबी की घटना में पूरा देश यहां की जनता के साथ खड़ा हुआ। पीएम मोदी ने मार्गदर्शन दिया। रात-दिन काम हुआ। कांति भाई जैसे कार्यकर्ताओं ने जान जोखिम में डालकर आमजन की जान बचाने का काफी प्रयास किया। 1979 में हुए दुर्घटना, साइक्लोन या भूकंप के समय भी मोरबी के सामने भी चुनौतियां आईं। इनका सामना करते हुए मोरबी को देश-दुनिया ने बढ़ते देखा। आपकी जीवंतता का अभिवादन व अभिनंदन।

राष्ट्रगान का सम्मान नहीं करती कांग्रेस
सीएम ने कहा कि कल कांग्रेस के मंच पर राष्ट्रगान के दौरान फिल्मी गीत बजने लग गया। यह उनकी राष्ट्रभक्ति है। वे राष्ट्रगान का भी सम्मान नहीं कर सकते। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आजादी के बाद कहा था कि कांग्रेस को विसर्जित कर देना चाहिए। अब उस संकल्प को पूरा करने का समय आ गया। सीएम ने कहा कि भारत का सौभाग्य है कि पीएम मोदी का नेतृत्व देश को मिल रहा है। 3 दिन पहले इंडोनेशिया के बाली में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत को अगले वर्ष तक सबसे शक्तिशाली 20 देशों का नेतृत्व करने का अवसर मिला। इन देशों का 80 प्रतिशत संसाधन पर अधिकार है।

देश-दुनिया में होती है गुजरात मॉडल की चर्चा
उन्होंने कहा कि गुजरात मॉडल की चर्चा देश व दुनिया में होती है। यह बतौर सीएम मोदी के कार्यकाल में हुए नवाचारों का उदाहरण है। लोककल्याण, सुरक्षा, विकास, शांति-सौहार्द, गरीब कल्याण, इज ऑफ लिविंग के मॉडल मोदी ने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान पूरे गुजरात व देशवासियों को दिया। इसे आज देश-दुनिया उदाहरण के रूप में ले रही है। गुजरात मॉडल ने कोरोना के दौरान भारत के 135 करोड़ लोगों को नया जीवन दिया। पीएम मोदी ने फ्री में टेस्ट, उपचार, वैक्सीन और 80 करोड़ जरूरतमंदों को फ्री में राशन की सुविधा दी। गरीब कल्याणकारी योजनाओं व सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के लिए भारत रोल मॉडल रहता है।

लौहपुरुष की दृढ़इच्छाशक्ति की बदौलत फेल हो गया अंग्रेजों का षडयंत्र
सीएम ने कहा कि गुजरातों के सपूतों ने आजादी की लड़ाई में बढ़चढ़कर भाग लिया। महात्मा गांधी आजादी के आंदोलन से जुड़े योद्धाओं को प्रेरणा देते हैं। जो देश आज भी आजादी के लिए कराह रहे हैं। उन देशों को राष्ट्रपिता का सत्य व अहिंसा का आंदोलन प्रेरणा व ऊर्जा देता है। अंग्रेजों ने कहा था भारत को स्वतंत्र नहीं होने देंगे, यदि भारत स्वतंत्र हुआ भी तो इसके इतने टुकड़े कर देंगे कि यह कभी खड़ा नहीं हो पाएगा। लौहपुरुष सरदार पटेल जी की दृढ़इच्छाशक्ति व दूरदृष्टिता की बदौलत अंग्रेजों के षडयंत्र फेल हो गए। 563 से अधिक रियासतें भारत गणराज्य का हिस्सा बनीं। भारत लोकतंत्र के रूप में खड़ा हो गया। लौहपुरुष वल्लभ भाई पटेल ने लौहभुजाओं से भारत को स्थापित किया था।

गुजरात ने हर संकट में देश को नेतृत्व दिया
भरूच की झगड़िया विधानसभा सीट से भाजपा ने रितेश भाई वसावा को पहली बार मैदान में उतारा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यहां हर जल की बूंद में मां नर्मदा के दर्शन होते हैं। ऋषि-मुनियों ने यहां तमाम देवालय स्थापित किए हैं। हर संकट के समय गुजरात ने देश को नेतृत्व दिया है।

कांग्रेस पीएम मोदी से सीखे, महापुरुषों को कैसे दिया जाता है सम्मान
सीएम योगी ने कहा कि मां नर्मदा देश की सात पवित्र नदियों में गिनी जाती है। गुजरात में आकर भारत के महान सपूत पीएम मोदी ने लौहपुरुष के व्यक्तित्व के अनुरूप दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा स्थापित कर उसे भव्य स्वरूप दिया। महापुरुषों को सम्मान कैसे दिया जाता है, कांग्रेस को यह पीएम मोदी के कार्यों से सीखना चाहिए। कांग्रेस ने वल्लभ भाई पटेल, भीमराव आंबेडकर को सम्मान नहीं दिया। आंबेडकर के पंचतीर्थों की स्थापना व खेवड़िया में वल्लभ भाई पटेल की सबसे बड़ी प्रतिमा को तीर्थ के रूप में पीएम के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने स्थापित किया है।

कांग्रेस का एकमात्र उद्देश्य परिवार का हित देखना
उन्होंने कहा कि 15 नवंबर को देश ने जनजातीय गौरव दिवस मनाया। उनके हकों को उपलब्ध कराने, वनाधिकार में संशोधन का कार्य हो, जमीन के पट्टे आवंटन, आयुष्मान भारत की सुविधा, बिजली, आवास, शौचालय की सुविधा देने का कार्य भी डबल इंजन की सरकार कर रही है। 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की स्मृतियों को ताजा बनाने के लिए इस दिवस का आयोजन पीएम मोदी ने किया था। पीएम मोदी के आने के बाद जनजातीय बंधुओं के लिए छात्रावास, निःशुल्क शिक्षा-स्वास्थ्य की योजना शुरू हुई। जमीन-आवास के पट्टे, फ्री आवास, रोजगार की सुविधाएं मिल रही है। यह पहले भी हो सकता था पर कांग्रेस के पास न दृष्टि थी और न ही वह दलितों, वनवासियों, गरीबों व जनजातियों का उत्थान करना चाहती थी। परिवार के हितों को देखना ही कांग्रेस का उद्देश्य रह गया है।

सूरत के अग्रवाल समाज ने सबसे पहले राम मंदिर के लिए दिया दान
सूरत की चोर्यासी विधानसभा में उमड़े जनसैलाब में संदीप भाई देसाई को योगी आदित्यनाथ ने सुयोग्य उम्मीदवार बताते हुए गुजरात की आर्थिक राजधानी सूरत को नमन किया। कहा कि गुजरात देश का गौरव है। आज दुनिया में सबसे लोकप्रिय, दूरदर्शी नेता के रूप में गुजरात के सपूत पीएम नरेंद्र मोदी को जाना जा रहा है। मोदी है तो मुमकिन है, यह सिर्फ नारा नहीं वास्तविकता है। 500 वर्ष का इंतजार खत्म होकर यूपी के अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण प्रारंभ हुआ। सूरत के अग्रवाल समाज के लोगों ने सबसे पहले राम मंदिर निर्माण के लिए दान भी दिया।
सीएम ने कहा कि कुछ लोग बोलते हैं कि वे जादूगर हैं। जादू कभी वास्तविक नहीं होता। वे लोग लालच देंगे और जब वक्त आएगा तो अवांछनीय तत्वों के शिकार होंगे। कांग्रेस के समय पूरा देश आतंकवाद, नक्सलवाद, अराजकता की चपेट में आया। स्मार्ट सिटी मिशन में सूरत नंबर एक पर है तो यह मोदी के मार्गदर्शन का परिणाम है। गोरखपुर, पूर्वी उप्र, बिहार व नेपाल में सूरत में बने वस्त्र हर किसी की पसंद है। सूरत डायमंड प्रोसेसिंग का हब सूरत बन गया। फर्टिलाइजर का केंद्र बन गया है। सूरत और गुजरात में ट्रिपल इंजन की सरकार काम कर रही है। इसमें ब्रेकर के रूप में आने वाले जादूगरों से नागरिकों को सतर्क रहना होगा।
सीएम ने कहा कि 2012 से 17 में यूपी में 700 दंगे हुए थे। 2017 में भाजपा सरकार आने के बाद एक भी दंगा नहीं हुआ। वहां दंगा नहीं होता, वहां माफिया नहीं है। कोई बहन-बेटियों से खिलवाड़ नहीं कर सकता। वहां यूपी का बुलडोजर तैयार रहता है। बुलडोजर सिर्फ सड़क बनाने का काम ही नहीं करता बल्कि माफिया की काली कमाई पर भी तेजी से चलता है। भाजपा में बूथ स्तर का कार्यकर्ता शीर्ष स्तर जा सकता है। य़ह परिवारवादी नहीं, राष्ट्रवादी पार्टी है।


यह भी पढ़ें



प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *