Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the health-check domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/j1pf0zwyqhkx/postinshort.in/wp-includes/functions.php on line 6121
Election :आज से गुजरात में गरजेंगे योगी

अलग-अलग दिनों में एक हफ्ते गुजरात में प्रचार का कार्यक्रम

लखनऊ, हिमाचल के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार से गुजरात में गरजेंगे। आज मोरबी, भरूच और सूरत में उनकी जनसभाएं होंगीं। सबसे पहले मोरबी के वाकानेर से भाजपा उम्मीदवार जितेंद्र भाई सोमानी के लिए वोट मांगेंगे। भरूच के झागड़िया सीट पर रितेश भाई वसावा के पक्ष में जनसभा करेंगे। तीसरी जनसभा सूरत के विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी संदीप भाई देसाई के पक्ष में होगी।
मिली जानकारी के अनुसार चुनाव प्रचार के खत्म होने तक योगी अलग-अलग दिनों में करीब हफ्ते भर गुजरात के अलग-अलग क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। अगर रोज वह 3 से 4 सभाओं को संबोधित करें तो उनकी सभाओं की संख्या 21 से 28 तक हो सकती है। वैसे जिस तरह से उनकी मांग है उसके मद्देजर यह संख्या अधिक भी हो सकती है।
हिमाचल जैसे 12 जिलों वाले छोटे से राज्य में भी डिमांड की ही वजह से योगी को उसकी 68 विधानसभा क्षेत्रों में से 16 पर सभाएं करनी पड़ी। 5 दिनों के दौरान वह हिमाचल के 8 जिलों में गये।
गुजरात में योगी के फोकस में वह विधानसभा क्षेत्र होंगे जहां उत्तर भारतीयों की संख्या अधिक है।
वैसे गुजरात के पिछले विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ ने 29 जिलों के 35 विधानसभा सीटों के लिए जनसभाओं को संबोधित किया था। जिन विधानसभा क्षेत्रों में उनकी सभाएं हुई थीं उनमें से 20 पर भाजपा को जीत मिली थी।
अगर वहां के चुनावी परिदृश्य की बात करें तो पिछले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में कड़ा मुकाबला था। उस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस को क्रमशः 99 एवं 77 सीटें मिलीं थीं। एक सीट एनसीपी और 5 सीटें अन्य के खाते में आई थीं।

आप की एंट्री से आसान हो सकती है भाजपा की राह
इस बार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) ने गुजरात में जोरदार इंट्री की है। अब तक जितने भी चुनावी सर्वे आए हैं उनका निचोड़ यही है कि आप की भूमिका वोटकटवा तक ही होगी। उसके पाले में जाने वाले अधिकांश वोट कांग्रेस के ही होंगे। वैसे भी आम आदमी पार्टी का यह इतिहास रहा है कि वह जहां भी सत्ता में आई, कांग्रेस को ही शिकस्त देकर आई। अगर यही ट्रेंड रहा तो यह चुनाव भाजपा के लिए पिछले चुनाव से आसान रहेगा। उसकी सीटों की संख्या भी बढ़ सकती है। तमाम चुनावी सर्वे भी यही बता रहे हैं। मसलन एबीसी वोटर सर्वे के मुताबिक गुजरात में भाजपा को 131-139, कांग्रेस को 31-39, आप को 7-15 सीटें और अन्य को 0-2 सीटें मिल सकती हैं।
इसी तरह टाइम्स नाऊ-ईटीजी के सर्वे में भाजपा को 125 से 130,
-कांग्रेस को 29-33, आप को, 20-24 और
अन्य को 1-3 सीटें मिलने का अनुमान है। इंडिया टीवी के सर्वे में भाजपा को
119, कांग्रेस को 22,
आप को 3 सीटें मिलने का अनुमान है।
उल्लेखनीय है कि गुजरात में दो चरणों में (एक और पांच दिसंबर ) को मतदान होगा। 8 दिसंबर को हाल में संपन्न हिमाचल विधानसभा चुनावों के साथ ही नतीजे आएंगे।


यह भी पढ़ें



प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *