शुभ पेड़ पौधे (Lucky Plants)

शुभ पेड़ पौधे (Lucky Plants)वैसे तो घर में पेड़ पौधे लगाना वातावरण के हिसाब से अच्छा मन जाता है। बल्कि धार्मिक मान्यताएं सदियों से कुछ खास पेड़ों को शुभ मान कर और पूजा में विशेष महत्व के कारण इन्हें घर में लगाने के लिए प्रेरित करती है। इसके आलावा वास्तु शास्त्र भी कुछ खास प्रकार के पेड़ पौधों को सौभाग्य दायक मानता है। आइये जानते है की कौन कौन से पेड़ मुख्यतया भाग्य को जगाने वाले माने जाते है..

 1-तुलसी – घार्मिक मान्यता अनुसार तुलसी का पौधा बेहद भाग्यशाली माना, और शायद यही वजह है की अधिकांशतः हर हिन्दू घर में आपको तुलसी का पौधा मिल जायेगा। तुलसी भगवान् विष्णु को सबसे प्रिय है। और बिना तुलसी के भगवान् विष्णु की पूजा पूरी नहीं मानी जाती है। औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सौभाग्य दायक है।

Tulsi
Tulsi

2-हर सिंगार अथवा पारिजात – धार्मिक ग्रंथों में हरसिंगार अथवा पारिजात को स्वर्ग का पेड़ माना गया है। इस पेड़ की उत्पत्ति समुद्र मंथन से हुई थी। और इसी पेड़ के लिए इंद्रा और भगवान् कृष्णा का युद्ध तक हुआ था । यह पेड़ भी विभिन्न औषधीय गुणों से भरपूर है इसके फूल रात में खिल के सुबह झड़ जाते हैं। सुगंधयुक्त ये फूल पूजा या भगवान् पर चढाने के लिए उपयुक्त होते है। घर में या घर के आस-पास इसका पेड़ होना बेहद लक्की माना जाता है।

Parijat
Parijaat

3-अवलां – अवलें के फल तोह औषधीय गुणों से भरपूर होते ही हैं परन्तु इसका पेड़ भी शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता अनुसार आवलें के पेड़ में साक्षात् विष्णु भगवान का वास होता है। और इस पेड़ की पूजा करने का भी विधान है, इस पेड़ को लगाने से सभी  वास्तु दोष नष्ट हो जाते है।

Amla

4-अपराजिता –  बुरी नज़र और नकारात्मक ऊर्जा से बचाने वाली अपराजिता की बेल बेहद शुभ होती है। इसके फूल भगवान् विष्णु और भगवान् शिव दोनों को प्रिय है। वास्तु के अनुसार इसे घर के उत्तर पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। शुभ होने के साथ ही इस बेल के पुष्प से ब्लू tea भी बनती है जो मानसिक तनाव दूर करने में सहायक है।

Aprajita

5-लकी बम्बू – चायनीज वास्तुशास्त्र फेंग शुई के अनुसार लकी बम्बू घर में सकारात्मकता का संचार करता है और घर में समृद्धि लाता है।

Lucky Bamboo
Lucky Bamboo

6-शमी – शमी की पत्तियां भगवान शिव पर चढ़ाई जाती है। इसका पेड़ घर में लगाने से शनि के दोषों से भी मुक्ति मिलती है। इसका पेड़ मुख्या द्वार के दाहिने तरफ लगाना शुभ माना गया है।

Shami
Shami

7-अशोक – अशोक का पेड़ आपके घर में नकारात्मक उर्जा के प्रवेश को घर के बहार ही रोकता है। कहते हैं इस पेड़ के पास कोई भी नकारात्मक उर्जा का वास नहीं हो सकता। रामायण में भी माता सीता रावण की लंका में अपना समय अशोक के वृक्ष के नीचे ही व्यतीत करती थी। इसके अलावा अशोक से कई आयुर्वेदिक औषधियों में इस्तेमाल होता है।

Ashok
Ashok

8 -मनी प्लांट – चायनीज वास्तुशास्त्र फेंग शुई के अनुसार मनी प्लांट घर में समृद्धि लाता है और इस बेल की वजह से घर में कभी धन की कमी नहीं होती।

Money Plant
Money Plant

9- केला – केले के पेड़ में साक्षात् नारायण जी का वास होता है। और ब्रहस्पति की पूजा भी केले के पेड़ से की जाती है। इसके अलावासभी शुभ कामों धार्मिक अनुष्ठान से लेकर विवाह के मंडप में केले के पत्ते का  उपयोग किया जाता है।

Kela ( Banana)
Kela – Banana

10 -आम – आम का पेड़ शुभ माना जाता है। सभी शुभ कार्यों, बंदनवार और कलश स्थापना में आम के पत्तों का विशेष महत्त्व है, यज्ञ में भी आम की लकड़ी प्रयोग की जाती है।

Mango - AAM
Mango – Aam

आपके घर में या घर के आस पास  कौन सा शुभ पेड़ हैं नीचे कमेन्ट करके जरुर बताइए..   


यह भी पढ़ें



प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *