लखनऊ।51 शक्तिपीठ तीर्थ के संस्थापक ब्रह्मलीन पं. रघुराज दीक्षित ‘मंजु’ की जयंती पर स्मारिका का लोकार्पण एवं सेवा-साधकों का हुआ सम्मान का आयोजन रविवार को नन्दना बक्शी तालाब में किया गया। इस मौके पर मुख्यअतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार ने स्मारिका का लोकार्पण किया। विशिष्ठ अतिथि के रूप में तीर्थ के विशिष्ट सहयोगी राम अवतार सिंहल और पवन तलवार ने सहभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बख्शी का तालाब के चेयरमैन अरुण कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट उपस्थिति विधान परिषद सदस्य पवन कुमार सिंह चौहान की रही।


        मुख्य अतिथि दिनेश कुमार ने कहा कि इक्यावन शक्तिपीठ तीर्थ अपने लक्ष्य, कार्य-सरोकार, स्वरूप और उद्देश्यों के संदर्भ में विश्वपटल पर अद्वितीय है। इस तीर्थ का महत्त्व वर्णनातीत है। उन्होंने कहा कि यह शक्तिपीठ तीर्थ अनेक मानवीय मूल्यों के प्रताप से बना है। तीर्थ में जनसेवा के विविध प्रकल्प भी सञ्चालित हो रहे हैं। यह तीर्थ की उपादेयता का आदर्श रूप है। उन्होंने संस्थापक पंडित रघुराज दीक्षित मंजु के मंदिर निर्माण के योगदान की सराहना की।
सम्मान समारोह क्रम में सेवा सम्मान निर्मल श्रीवास्तव और गजेंद्र त्रिपाठी को प्रदान किया गया। इन विभूतियों को सम्मान स्वरूप अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया। मंचासीन अतिथियों को भी शक्तिपीठ का बिम्ब-प्रतीक भेंट किया गया। तीर्थ की प्रगति आख्या ट्रस्टी वरद तिवारी ने प्रस्तुत की। दस महाविद्या आधारित स्मारिका की संपादकीय का वाचन न्यास अध्यक्ष तृप्ति तिवारी ने किया। 


यह भी पढ़ें



प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *